मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया बार एसोसिएशन की आम सभा: आय-व्यय का विवरण पारित, चुनावी प्रक्रिया शुरू

On: Saturday, January 18, 2025 3:01 PM

देवब्रत मंडल

गया बार एसोसिएशन की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को एसोसिएशन भवन के ऊपर के तल पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने की, जबकि संचालन बिहार स्टेट बार काउंसिल, पटना के सदस्य मुरारी कुमार हिमांशु ने किया। इस दौरान वर्ष 2016 से दिसंबर 2024 तक के आय-व्यय का विस्तृत विवरण कोषाध्यक्ष एस. राजेश आनंद ने प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

2025-2027 के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू

बैठक में वर्ष 2025-2027 के चुनाव के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई। वरीय अधिवक्ता भीम सिंह को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही, त्रिसदस्यीय चुनाव समिति के लिए वरीय अधिवक्ताओं पाण्डेय रत्नेश्वरी प्रसाद, अरुण कुमार शर्मा और अर्जुन प्रसाद के नाम प्रस्तावित किए गए। इन सभी नामों को ध्वनिमत से मंजूरी दी गई।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी

बैठक में एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजन प्रसाद, रवींद्र प्रसाद और अनिल कुमार, संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह और रजनीश कुमार सिंह (गुड्डु), सहायक सचिव प्रदीप कुमार और अखिलेन्द्र कुमार, अंकेक्षक आशुतोष पांडेय और नागेन्द्र प्रसाद शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्य अरुण कुमार मिश्रा, अभय कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद यादव, ब्रज बिहारी प्रसाद सिन्हा, नीरज कुमार, मदन कुमार तिवारी, शिशिर कुमार कौणिडल्य (राजा बाबू), बैकुंठ सिंह, संजीव कुमार, बागेश कुमार, पंकज कुमार, प्रभात कुमार, अखौरी धर्मेन्द्र कुमार और सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया।

महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

सत्र के दौरान सदस्यों ने आय-व्यय के पारदर्शी संचालन की सराहना की और आगामी चुनावी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने पर सहमति जताई। साथ ही, एसोसिएशन के हित में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर | अनाथ नेहा के आंसुओं को संत रामपाल जी ने बदली मुस्कान में, 5 साल से बेघर 3 भाई-बहनों को सौंपा सर्वसुविधायुक्त समर्थ ‘ कबीर के सुदामा का महल ‘ | ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत |