न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

गया में कार्यरत एक महिला रेलकर्मी ने अभियंत्रण शाखा के वरीय प्रशाखा अभियंता के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाई है। पीड़िता ने इसकी शिकायत वरीय रेल अधिकारी के पास सीधे तौर पर की है। हालांकि यह मामला किसी थाना तक नहीं पहुंचा है लेकिन विभाग और रेल महकमे में इसकी चर्चा आम है। वरीय अधिकारियों तक जब यह मामला पहुंचा तो विभागीय स्तर पर इसकी जांच शुरू कर दी गई।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए दोनों पक्ष(आरोप लगाने वाली और आरोपी रेलकर्मी) को डीडीयू मंडल के कार्मिक विभाग के एक पदाधिकारी के पास अपना अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया।
पीड़िता हेल्पर-2 के पद पर कार्यरत हैं। जिन्होंने गया में आईओडब्ल्यू (कार्य) में वरीय प्रशाखा अभियंता राकेश कुमार सिन्हा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। श्री सिन्हा के उपर लगाए आरोप के संबंध में पूछे जाने पर अभियंता श्री सिन्हा का कहना है कि जो भी आरोप उनके विरुद्ध लगाया गया है, वह बिल्कुल असत्य और निराधार है। उन्होंने बताया कि उन्हें जानबूझकर परेशान करने के उद्देश्य से उनपर गलत आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता के द्वारा लगाए गए आरोप की जांच के लिए डीडीयू मंडल के कार्मिक विभाग के कल्याण शाखा द्वारा एक पत्र जारी किया गया। जिसमें दोनों पक्षों को डीडीयू मंडल मुख्यालय में सहायक कार्मिक अधिकारी मनोज पासवान के कक्ष में उपस्थित होने के लिए कहा गया। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आरोप सत्य है या फिर जो आरोपी कह रहे हैं वो सत्य है।

Categorized in:

Crime, Gaya, MAGADH LIVE NEWS, Railway,

Last Update: December 23, 2023

Tagged in:

, , ,