मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धमकी भरा पर्ची चिपकाने वाले नक्सली सुनील यादव को 15 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: Monday, February 26, 2024 12:12 PM

गया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुआ थाना क्षेत्र में पर्ची चिपकाकर धमकी देने वाले नक्सली सुनील यादव को गिरफ्तार किया है। यह घटना 25 फरवरी 2024 को हुई, जब गुरूआ थाना को सूचना मिली कि नगमा पंचायत के जयनगर स्कूल और जोगीया गांव के पानी टंकी पर माओवादियों द्वारा प्रतिबंधित पर्चियां चिपकाई गई हैं। इन पर्चियों में प्रतिबंधित जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों को धमकी दी गई थी।

गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया की पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें गुुरुआ थाना के थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल थे। तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन के बाद, टीम को पता चला कि सुनील यादव औरंगाबाद जिला के सलैया थाना क्षेत्र के ग्राम कोसडीहारा में छिपा हुआ था।

इसके बाद, पुलिस ने छापेमारी कर सुनील यादव को गिरफ्तार किया। उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि उसने लोगों को डरा-धमकाकर लेवी वसूलने के लिए यह कार्य किया था। पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखे हुए है।

सुनील यादव का अपराधिक इतिहास भी है, जिसमें 26 अगस्त 2019 को सलैया थाना कांड संख्या-59/19 के तहत धारा-30 (a) बिहार मिलिट्री पुलिस और उसके संशोधित अधिनियम के तहत दर्ज है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |