मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गहरपुर पब्लिक स्कूल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

On: Sunday, December 29, 2024 2:44 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतर्गत गहरपुर पब्लिक स्कूल मे रविवार को मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास संगठन व अन्य संगठन के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे गया के प्रमुख चिकित्सक डा. कुमार गौतम, डा. स्वर्णलता, डा. दीपक कुमार, डा. विनीता शर्मा, डा. अमरेश कुमार, सुबोध कुमार, डा. मिथुन दास, डा. सुष्मिता, डा. विजेंद्र, डा. दीपक कुमार आदि रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा संबंधित रोग के मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ आवश्यक्ता अनुसार सभी मरीजों को निशुल्क दवा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक व संचालक स्कूल प्रबंधक रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर मे विभिन्न गांवों से आये दो सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरी दवाएं प्रदान की गई। शिविर को सफल बनाने में दीपक कुमार, अमित मोहन मिश्र, मृतुन्जय सिंह, मनीष कुमार, किरण सिंह, सुदर्शन बरणवाल, साकेत सिंह, सुरेंद्र मिस्त्री, गुलशन कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार नहीं रहे, गया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि | जमीन दिलाने के नाम पर 8.48 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़िता ने थाना में की शिकायत | कोंच में राजकीय डिग्री कॉलेज का भव्य उद्घाटन: मुख्य अतिथि पहुंचे, पर स्थानीय सांसद-विधायक की दूरी बनी चर्चा का विषय | नवोदय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका! सिर्फ गया ही नहीं, बिहार के किसी भी जिले के छात्र उठा सकते हैं फायदा | गया जिले के 7 प्रखंडों में आज डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा | महंगे बिजली बिल से स्थाई आजादी: गया में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत 914 घर हुए ऊर्जा आत्मनिर्भर | रफीगंज में 92.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार | गया में नए राशन कार्ड निर्माण के लिए ‘कैम्प मोड’ में चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने दिए 38,400 का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश | रथ पर सवार कर बीडीओ विपुल भारद्वाज को दी गई भावभीनी विदाई, नए बीडीओ चंदन कुमार का हुआ भव्य स्वागत | कोंच में प्रशासनिक बदलाव: नए बीडीओ चंदन कुमार व अंचलाधिकारी ऋतु सोनी ने संभाला पदभार |