मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया शहर के स्ट्रीट वेंडरों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, फ़ूड सेफ्टी पदाधिकारी भी रहे मौजूद

On: Saturday, January 6, 2024 12:03 PM

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत फुटपाथ पर खाद्य पदार्थ बेचने वाले वेंडरों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को प्रारंभ हो गया। पहले दिन काफी संख्या में स्ट्रीट वेंडर शामिल हुए। जिसमें महिलाओं की भागीदारी अच्छी रही। सर्व सेफ फूड परियोजना के तहत गया नगर निगम के सम्राट अशोक भवन में चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में गया जिले के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मुकेश कश्यप ने वेंडरों को खाद्य पदार्थ बिक्री करते समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।

प्रशिक्षक राजीव कुमार(खाद्य सुरक्षा) ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल वेंडरों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में खाद्य पदार्थ बेचने वाले वेंडर्स को प्रशिक्षण देने का कार्य राज्य भर में चल रहा है। इसी के तहत गया नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट फूड वेंडरों को शनिवार से प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू किया गया है जो 09 जनवरी तक चलेगा। इन चार दिनों में 300 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वेंडर को पहले मैनुअल सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बाद में उन्हें डिजिटल(प्रिंट) प्रमाण पत्र दिया जाना है। नुलूम के तहत स्वरोजगार की दिशा में यह कार्य सरकार के निर्देश पर चल रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में फुटपाथ दुकानदार संघ के जिलाध्यक्ष अमरजीत गिरी, मीडिया प्रभारी कृष्ण देव पांडेय, गया रेलवे स्टेशन फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

10, 'post_status' => 'publish' ); $latest_posts = new WP_Query($args); if ($latest_posts->have_posts()) : ?>
📰 Latest:
have_posts()) : $latest_posts->the_post(); ?> |