मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अनाथ और स्लम क्षेत्र के बच्चों के साथ पीपुल फर्स्ट के संस्थापक ने मनाया अपना जन्मदिन

On: Friday, October 18, 2024 11:24 AM

रिपोर्ट – देवब्रत मंडल

दुनियां में हर दिन किसी न किसी का जन्मदिन होता है। ऐसे लोग अपना जन्मदिन अपने अपने तरीके से मनाते हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जिनके जन्मदिन के बारे में उन्हें पता नहीं होता है। ऐसे में उनकी खुशियों के खातिर जन्मदिन समारोह आयोजित करना किसी के लिए खास दिन बन जाता है।ये कहना है पीपुल फर्स्ट एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक दीपक कुमार का। दीपक कुमार ने बताया कि 18 अक्टूबर उनका जन्मदिन है। इस दिन की जानकारी उन्हें है लेकिन अनाथ और स्लम एरिया के रहनेवाले कई बच्चे होते हैं जिनके जन्मदिन के बारे में उन्हें भी नहीं मालूम रहता है।श्री कुमार ने बताया कि ऐसे ही बच्चों की खुशियों के खातिर अपने जन्मदिन को खास तरीके से मनाने को सोचा। इसके बाद रेस्क्यू जंक्शन में जन्मदिन मनाया गया। बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। साथ ही ऐसे बच्चों के साथ खाना भी खाए। इस मौके पर बच्चे काफी उत्साहित थे।

[short-code1]

श्री कुमार ने इस मौके पर घोषणा किया कि बहुत जल्द ही स्लम एरिया के बच्चों एवं अनाथ बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। एक विद्यालय खोला जाएगा। जिसमें बच्चों को भोजन भी दिया जाएगा।इस अवसर पर पीपुल फर्स्ट के संस्थापक की पत्नी गोपा सिन्हा, परियोजना निदेशक अमित कुमार, अधिवक्ता एस. राजेश आनंद, समन्वय प्रीति कुमारी के अलावा रेस्क्यू जंक्शन के स्टाफ मौजूद थे।

[Related-Posts]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |