देवब्रत मंडल
गया नगर निगम का स्थापना दिवस 16 नवंबर को मनाया गया। स्थापना के 40 वें वर्ष को उतने उत्साह के साथ तो नहीं मनाया गया लेकिन देर शाम निगम कार्यालय परिसर को दीपों की माला से सजाया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गया नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापना दिवस के मौके पर शाम में दीप जलाए गए। जिसमें कर्मचारियों की भी सहभागिता रही।

उन्होंने बताया पूरे उत्साह के साथ इस वर्ष निगम का स्थापना दिवस पूर्व की तरह नहीं मनाया जा सका लेकिन जो भी लोग इस मौके पर मौजूद थे, उनमें उत्साह था। बताते चलें वर्ष 1983 में 16 नवंबर को गया नगरपालिका को उत्क्रमित कर नगर निगम का दर्जा दिया गया था। नगर आयुक्त भाप्रसे अभिलाषा शर्मा ने शहरवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। गया नगर निगम का 40 वें स्थापना दिवस पर निगम कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव मनाया गया।