मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सचिवालय सहायक) में फतेहपुर का लाल बना बिहार टापर

On: Wednesday, January 10, 2024 12:28 PM

फतेहपुर प्रखंड के डुमरीचटटी निवासी प्रेमचंद यादव के पुत्र मनीष कुमार ने बिहार सचिवालय की परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त कर प्रखंड का नाम रौशन किया है। कुछ दिन पहले घोषित रिजलट में इनका चयन असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर हुआ है. मनीष कुमार की सफलता पर कई लोगों ने बधाई दी है। मनीष कुमार की प्रारंभिक शिक्षा गांव से हीं हुई। वहीं 10वीं और 12वीं की परीक्षा +2 राम सहाय उच्च विद्यालय फतेहपुर से प्रथम श्रेणी से पास किया. वहीं स्नातक SPY महाविद्यालय गया से किया। वहीं 2020 में भारतीय रेल में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी में चयन हुआ था. वहीं मनीष उच्च मुकाम पाने के लिए लगातार कडी़ मेहनत कर रहे थे। कई प्रतियोगी परीक्षाओं में मेंश क्लियर किया था, परंतु इंटरव्यू में चयन नहीं हो पा रहा था।
मनीष ने अपनी सफलता का श्रेह अपने परिवार एवं मित्रों को दिया है। मनीष ने बताया कि उनके पिता साधारण किसान है। गरीबी हालत में भी मेरी पढ़ाई के लिए हर संभव मदद की। वहीं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी बनने के बाद घर के हालात कुछ सुधरे थे। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मित्र विशाल पांडेय एवं अविनाश कुमार चिंकू ने पठन-पाठन के लिए सामग्रियों की लगातार व्यवस्था करते रहे। इन सब के सहयोग से ही मैंने ने यह सफलता अर्जित की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंच में राजकीय डिग्री कॉलेज का भव्य उद्घाटन: मुख्य अतिथि पहुंचे, पर स्थानीय सांसद-विधायक की दूरी बनी चर्चा का विषय | नवोदय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका! सिर्फ गया ही नहीं, बिहार के किसी भी जिले के छात्र उठा सकते हैं फायदा | गया जिले के 7 प्रखंडों में आज डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा | महंगे बिजली बिल से स्थाई आजादी: गया में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत 914 घर हुए ऊर्जा आत्मनिर्भर | रफीगंज में 92.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार | गया में नए राशन कार्ड निर्माण के लिए ‘कैम्प मोड’ में चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने दिए 38,400 का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश | रथ पर सवार कर बीडीओ विपुल भारद्वाज को दी गई भावभीनी विदाई, नए बीडीओ चंदन कुमार का हुआ भव्य स्वागत | कोंच में प्रशासनिक बदलाव: नए बीडीओ चंदन कुमार व अंचलाधिकारी ऋतु सोनी ने संभाला पदभार | प्रेम फार्मा की अनूठी पहल: ग्रामीण चिकित्सकों के लिए विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन, जुटे सैकड़ों डॉक्टर | नेपाल घूमने गए गया के रोहित शर्मा की फेवा झील में डूबने से मौत, ताल बाराही मंदिर के दर्शन के बाद हुआ हादसा |