
फतेहपुर थाना की पुलिस ने शराब सहित विभिन्न मामलों में तीन महिला समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फतेहपुर थाना अध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया की सभी छह अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। सभी के ऊपर कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त रामाशीष यादव पिता स्व. दशरथ यादव, रवि सिंह पिता स्व. कमल सिंह, निर्मला देवी पति बिनोद सिंह, रिंकू देवी पति मिथलेश सिंह, गीता देवी पति रवि सिंह, सभी ग्राम भेटौरा थाना फतेहपुर एवं सुनील मांझी पिता कारू मांझी ग्राम पकरी थाना फतेहपुर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रिपोर्ट – मनोज कुमार