मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष की दी गई विदाई व नए थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

On: Monday, February 5, 2024 5:05 PM
नए थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह का स्वागत करते पूर्व थाना अध्यक्ष कुमार सौरभ

फतेहपुर थाना परिसर में स्थानांतरित थानाध्यक्ष की विदाई व नए थानाध्यक्ष के सम्मान को लेकर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस क्रम में स्थानांतरित थानाध्यक्ष कुमार सौरभ को गणमान्य लोगों द्वारा बुके व उपहार देकर विदाई दी गई। वहीं नए थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित राजद नेता नागेंद्र यादव ने कहा की पूर्व थानाध्यक्ष कुमार सौरभ फतेहपुर में अपराध तथा शराब कारोबारियों पर अंकुश लगाने में सफल रहे। इनका कार्यकाल सराहनीय है जो कभी भुलाया नही जा सकता।

इस मौके पर पीएसआई रविकांत कुमार, पीएसआई राजेश कुमार यादव, रामाशंकर दूबे, मनोज कुमार, ओमशंकर ओझा सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने पूर्व थाना अध्यक्ष को उपहार भेंट कर तथा पुष्प हार पहना कर सम्मानित किए। वहीं नए थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि फतेहपुर में पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय बरकरार रखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बरकार रखने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ | दशहरा एवं नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे, गया स्टेशन से फल्गु नदी तक RPF का सघन फ्लैग मार्च | गया के फतेहपुर में खुलेगी विशाल प्राइवेट ITI बोधगया की नई शाखा, फरवरी में होगा भव्य उद्घाटन; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का अवसर | चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा |