मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

भारत की पवित्र भूमि पर देवता भी आने के लिए लालायित रहते हैं: कथावाचक

On: Friday, February 21, 2025 5:36 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर गांव में चल रहे पंचकुंडीय विष्णु महायज्ञ के चतुर्थ भगवान राम के बाल लीला का कथा का श्रोताओं ने आनंद लिया। कथावाचक डा. राम सजीवन शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप का चित्रण करते हुए उनके विभिन्न स्वरूपों का व्याख्यान किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि भारत की भूमि स्वर्ग से भी सुंदर और पवित्र है। इस पवित्र धरा पर देवता भी आने के लिए लालायित रहते हैं। भगवान राम बाल्य काल से ही उच्च-नीच और छुआछूत का भेदभाव नहीं मानते थे। अपने छोटे भाइयों को खुश करने के लिए खेल में जानबूझकर हार जाया करते थे। वशिष्ठ के आश्रम में उन्होंने एक मर्यादित शिष्य की भूमिका निभाई थी।

भगवान श्रीराम की जीवन लीला से हमें सीख लेनी चाहिए एवं समाज में व्याप्त उच्च नीच के भेदभाव को समाप्त करना चाहिए। यज्ञ के द्वारा सनातन संस्कृति को मजबूती मिलती है। जहां भी यज्ञ का आयोजन होता है हमें वहां जाना चाहिए एवं ईश्वर की लीलाओं से सीख लेनी चाहिए। महायज्ञ आयोजन से जुड़े राजू शर्मा ने कहा है कि यज्ञ समिति भक्त जनों का पूरा ख्याल रख रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने | जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित | ब्रेकिंग न्यूज: सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, पटना जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी | बेलागंज थाना घेराव की सूचना से मचा हड़कंप: कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर DSP, जानें क्या है पूरा मामला | 21वीं सदी में भी अंधविश्वास का खूनी खेल: गया में ‘डायन’ बताकर पीटी गई दूसरी बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम, इलाके में मातम | बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी के काफिले पर हमला, साइड देने के विवाद में जमकर बवाल | गया में भीषण सड़क हादसा: बाराचट्टी के पास खड़ी ट्रक से टकराई पिकअप वैन, खलासी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल | डोभी में आसमानी बिजली का कहर, बकरी चराने गए बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा सन्नाटा |