मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

‘मगध लाइव’ की खबर का असर, कई दिनों से पड़ी लाश देर रात पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा

On: Tuesday, October 8, 2024 2:42 AM

देवब्रत मंडल

‘मगध लाइव’ न्यूज़ चैनल पर सोमवार को प्रसारित खबर का असर हुआ और पिछले कई दिनों से फल्गु नदी के पास पड़ी एक अज्ञात व्यक्ति की लाश को पुलिस ने बरामद कर देर रात ही पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

सोमवार को magadhlive ने अपने चैनल पर ‘गया में फल्गु नदी के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश बनी पहेली’ शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रसारित किया था। देर शाम तक यह खबर रेल महकमे में खोज का विषय बन गया। इसके बाद लाश को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचवा दिया।

खबर के आधार पर रेल पुलिस कार्रवाई में जुट गई

गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने खबर पर संज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने लाश की बरामदगी के लिए लखन(जो रेल क्षेत्र में लाशों को डिस्पोजल करने का काम करता है) को बुलाया। इसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू हुई।

पिता और दो पुत्रों ने मिलकर उठाया लाश को

लाशों को डिस्पोजल करने का काम करने वाले लखन ने magadhlive को बताया कि उन्हें रेल थाना द्वारा बताया गया था कि ट्रेन से कटकर किसी की मौत हो गई है। इसके बाद सोमवार की देर रात वे(लखन) और उनके दो पुत्र कार्तिक और गणेश घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता था तो कोतवाली पुलिस ने लाश को बरामद किया। इसके बाद रात 10:30 बजे के बाद लाश को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया।

केवल कंकाल बचा हुआ था

जिस अज्ञात व्यक्ति की लाश पिछले कई दिनों से लाश पड़ी थी उसका केवल कंकाल ही शेष बचा हुआ था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहचान अबतक नहीं हुई है। मौत कैसे हुई? इसका पता अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही चल पाएगा।

घटनास्थल के आसपास मोहल्ले वालों से हो सकती है पूछताछ

जिस जगह पर से लाश को बरामद किया गया है। उस जगह आसपास दो मोहल्ले हैं। एक बेलदारी टोला और दूसरा बादाम टोला। इस मोहल्ले के लोगों से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यहां लाश कैसे और किस हालात में इतने दिनों तक पड़ी हुई थी। इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करती है तो इस रहस्य पर से पर्दा उठ सकता है।

लाश से सिर थे गायब, पहचान कर पाना मुश्किल

बता दें कि गया-मानपुर रेलखंड के किमी 476/19-21(अप लाइन) से कुछ दूर एक झाड़ी में लाश पड़ी हुई थी। जहां रेल पथ बिछाने के लिए कंक्रीट के स्लीपर रखे हुए थे। इसी के बगल में व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी। लाश के सिर नहीं थे। जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके | 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली ट्रेनों में सफाई पर रेलवे सख्त, हर 2 घंटे में उठेगा कचरा; यात्रियों की शिकायतों पर भी होगी नजर | बोधगया में INDIA गठबंधन का आक्रोश मार्च, कुमार सर्वजीत ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल; PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके | SIR के विरोध में कोंच में राजद का प्रदर्शन, PM मोदी-गृह मंत्री शाह और CEC का पुतला फूंका; मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग | पूजा और त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: बिहार से पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, अजमेर-जोधपुर समेत कई शहरों के लिए 12 स्पेशल ट्रेनें | गया का भ्रष्ट थानेदार सस्पेंड: 4.5 लाख लेकर छोड़े थे 9 ओवरलोड ट्रक, आधी रात के ‘काले खेल’ का ऑडियो वायरल | बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक | आईआईएम बोधगया में AI प्रशिक्षण का बड़ा कदम, Tiger Analytics के साथ हुआ MoU; 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण |