मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ECRKU ने जनसंपर्क अभियान किया तेज, आरआरआई के पास हुई सभा

On: Thursday, October 17, 2024 7:41 PM

देवब्रत मंडल

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा द्वारा मान्यता हेतु चुनाव के सिलसिले में गुरुवार को गया जंक्शन स्थित आरआरआई में कर्मचारियों से जनसंपर्क के दौरान गेट मीटिंग किया गया ।जिसकी अध्यक्षता गया शाखाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया। रेल कर्मचारी को संबोधित करते हुए शाखा सचिव मुकेश सिंह ने दिसंबर माह में होने वाले यूनियन की मान्यता हेतु चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन को विगत दो बार से जिस प्रकार विजय बनाए हुए है। इस बार के चुनाव में भी भारी बहुमत से विजय बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कर्मचारी यूनियन रेलवे कर्मचारियों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहती है। हर समय समस्या के समाधान हेतु उपलब्ध रहती है। चुनावी मौसम में अन्य संगठन आते हैं और चले जाते हैं। बीच के समय में कर्मचारी का हालचाल भी जानने की आवश्यकता नहीं समझते। उनकी समस्याओं को जस के तस छोड़ देते हैं। जिस पर ध्यान देते हुए ईस्ट सेंट्रल कर्मचारी यूनियन को विजय बनाने की अपील किया। इस अवसर पर सभा को संजीत कुमार, कुणाल रंजन, उत्तम कुमार आदि ने भी संबोधित किया । इस मौके पर गया शाखा के सहायक सचिव राजन कुमार सिंहा ,संतोष कुमार कुणाल रंजन, संजीत कुमार, नित्यानंद प्रसाद, नीरज कुमार, पंकज कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार के अलावा सिग्नल तथा परिचालन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर | अनाथ नेहा के आंसुओं को संत रामपाल जी ने बदली मुस्कान में, 5 साल से बेघर 3 भाई-बहनों को सौंपा सर्वसुविधायुक्त समर्थ ‘ कबीर के सुदामा का महल ‘ | ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत |