मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिहार राज्य में यूजीसी श्रेणी-1 का दर्जा पाने वाला सीयूएसबी पहला विश्वविद्यालय

On: Wednesday, January 1, 2025 4:28 PM

टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी के लिए वर्ष 2024 सकारात्मक व विश्वविद्यालय परिवार के लिए उत्साहजनक है। फरवरी माह में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सीयूएसबी को श्रेणी-1 का दर्जा दिया, जो राज्य में किसी विश्वविद्यालय के लिए पहला था। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम युवा संगम चरण 5.0 का संचालन करने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा सीयूएसबी को बिहार राज्य के लिए नोडल संस्थान बनाया गया था। इस कार्यक्रम के तहत राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए बिहार और कर्नाटक से 50 युवाओं का चयन किया गया था। अपने युग्मित संस्थान आईआईटी धारवाड़ के साथ सीयूएसबी द्वारा युवा संगम 5.0 का सफलतापूर्वक संचालन किया गया और युवाओं को दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में पता चला ।वर्ष 2009 में स्थापित और जून 2023 में राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) से उच्चतम ‘ए++’ रेटिंग प्राप्त करने वाले सीयूएसबी की शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बनाए रखने की खोज पूरे वर्ष जारी रही। सीयूएसबी के स्कूल आफ ला एंड गवर्नेंस (एसएलजी) के कुल 17 छात्रों ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 उत्तीर्ण की। वैश्विक प्रतिस्पर्धी के बीच इस शैक्षणिक वर्ष से विश्वविद्यालय ने 60 सीटों के साथ पांच वर्षीय बीबीए एलएलबी कार्यक्रम शुरू किया। सीयूएसबी के मेधावी छात्रों ने लगातार पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और अच्छे ग्रेड हासिल किए हैं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कैंपस सेलेक्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार के अवसर भी हासिल किए हैं।

सीयूएसबी के सात छात्रों को  अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी की पेशकश की गई। पिरामल फाउंडेशन की प्रतिष्ठित गांधी फेलोशिप के तहत सीयूएसबी के विभिन्न विभागों के 22 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट मिला। छात्रों ने गेट, जेआरएफ, नेट आदि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं पास कर फेलोशिप प्राप्त की। कुछ छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलनों में अपने पेपर प्रस्तुत किए और कई पुरस्कार भी जीते।चालू शैक्षणिक वर्ष से विश्वविद्यालय ने युवाओं के भविष्य और करियर के अवसरों को देखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप स्नातक (यूजी) स्तर पर 13 नए एकीकृत यूजी-पीजी पाठ्यक्रम शुरू किए। आधारभूत संरचना की बात करें तो 300 एकड़ में फैले हरित परिसर में भवन निर्माण के प्रथम एवं द्वितीय चरण के तहत कई उत्कृष्ट भवनों का निर्माण किया जा चुका है तथा तीसरे चरण का निर्माण कार्य जारी है। विश्वविद्यालय की अब तक की उपलब्धियों को देखते हुए कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह सहित समस्त विश्वविद्यालय परिवार एवं हितधारकों को आशा है कि भविष्य में सीयूएसबी सर्वांगीण उपलब्धियों के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करेगा जो पूरे बिहार के लिए गौरव की बात होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |