मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में महोत्सव का समापन, न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा ने किया कलाकारों का सम्मान

On: Friday, October 11, 2024 12:20 PM

बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में आयोजित दो दिवसीय कोटेश्वर महादेव दशहरा महोत्सव का समापन गुरुवार की शाम को हुआ। बुधवार से शुरू हुए इस महोत्सव का दूसरा दिन कलाकारों के नाम समर्पित रहा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।समापन समारोह के मुख्य अतिथि पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा थे। उन्होंने सभी कलाकारों को बुक्के और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा, पूर्व लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा, अपर समाहर्ता (राजस्व) परितोष कुमार, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, वरीय समाहर्ता मनीष कुमार, भाजपा नेता और चर्चित अधिवक्ता मुकेश कुमार, एवं स्थानीय मुखिया मनोज शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।इस अवसर पर शिखा कुमारी, शशांक कुमार, स्वेता कुमारी, निहारिका कृष्ण, निशा कुमारी, प्रवाल रंजन, बिनोद कुमार सिंह, संजीत पात्रा, उषा कुमारी, उर्वशी ठाकुर और सत्यम शेखर जैसे लोक कलाकारों ने एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।सबसे अंत में चर्चित युवा लोक गायिका निशिका झा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने ‘बम बम भोले शंकर’ और ‘निमिया के डाढ़ मैया’ जैसे भक्ति और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी गायिकी से दर्शक झूम उठे, और तालियों की गूंज लगातार मंच पर सुनाई दी।देर शाम अपर समाहर्ता (राजस्व) परितोष कुमार ने महोत्सव के समापन की घोषणा की।

इसके बाद, न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का यह समन्वय कोटेश्वर नाथ महोत्सव की नींव है।कार्यक्रम में जहानाबाद के एडीजे विशाल कुमार, जिला जज ब्रजेश कुमार, हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता हंसराज, मंदिर न्यास कमिटी के अध्यक्ष झलकदेव शर्मा, उपाध्यक्ष किशोरी मोहन शर्मा, सचिव योगेंद्र शर्मा, बीडीओ राघवेंद्र कुमार शर्मा, मुख्य थानाध्यक्ष आलोक रंजन, हम पार्टी के वरिष्ठ नेता पंपी शर्मा, भाजपा नेता दिलीप कुमार, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : अजीत कुमार ,बेलागंज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा, बेलागंज के नेउरी में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गांव में मातम | डोभी में आसमानी बिजली का कहर, बकरी चराने गए बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा सन्नाटा | बड़ी कार्रवाई: बाराचट्टी पुलिस ने 144 किलो मादक पदार्थ के साथ 4 को दबोचा, हजारीबाग के तस्कर गिरफ्तार | BREAKING: सिंधुगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी | गया के युवा कवि और लेखक प्रमोद मिश्रा अपनी रचनाओं से बना रहे हैं अलग पहचान | BREAKING: बेला स्टेशन के पास मृत युवक की हुई पहचान, कोंच प्रखंड की पूर्व सरपंच का निकला पुत्र; नेहोरा मोड़ पर भारी हंगामा | गया: बेलागंज के शेरपुर में युवक की नृशंस हत्या, ईंट-पत्थरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट; इलाके में दहशत | BREAKING NEWS: गया-पटना रेलखंड पर हादसा; बेला स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस | मात्र ₹300 की मजदूरी के लिए मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, ठेकेदार और परिजनों पर हमले का आरोप | मगध रेंज में ‘सिंघम’ की धमाकेदार वापसी: आईपीएस विकास वैभव ने संभाला आईजी का पदभार, अपराधियों को दी जीरो टॉलरेंस की चेतावनी |