
टिकारी संवाददाता: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय फतेहपुर नेपा स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग छः से आठ तक के बच्चों ने आकर्षक मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया। जिसमे छात्रों द्वारा प्रदर्शित किए गए गैर पारम्परिक ऊर्जा, सोलर सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल चक्र, डीएनए मोडल, नेत्रिका, सूक्ष्मदर्शी, पोषक तत्वों का परीक्षण आदि प्रशंसनीय रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र शर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल और गतिविधियों के माध्यम से कठिन से कठिन विषय को समझना आसान हो जाता है। साथ ही विज्ञान विषयों को अच्छी तरह से समझने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आवश्यक है।

प्रदर्शनी को सफल बनाने में विज्ञान शिक्षक रंजीत कुमार के साथ राजेंद्र चौधरी मीना देवी, पुष्पा कुमारी, जीनत जहां, आंति देवी की सरहानीय भूमिका रही। वंही प्रतिभा कुमारी, सृष्टि कुमारी, अंशिका कुमारी, प्रकाश कुमार, शहिस्ता परवीन, तरुण कुमार, सत्यम कुमार आदि बच्चों के मॉडल को विशेष सराहना मिली।