मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 फरवरी को आएंगे गया, बागेश्वरी रेलवे फाटक पर ROB निर्माण की घोषणा की पूरी उम्मीद

On: Wednesday, February 12, 2025 5:21 PM

देवब्रत मंडल

गया: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 फरवरी को गया जिले के दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे 1437 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे इमामगंज और बोधगया समेत कई स्थानों पर महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

बागेश्वरी रेलवे फाटक पर ROB की घोषणा संभव

मुख्यमंत्री के इस दौरे में सबसे अहम घोषणा बागेश्वरी रेलवे फाटक पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर हो सकती है। यह फाटक गया शहर के सबसे व्यस्तम रेलवे क्रॉसिंग में से एक है, जहां रोजाना हजारों लोगों को घंटों तक भीषण जाम का सामना करना पड़ता है। ट्रेनों की लगातार आवाजाही के कारण यह फाटक लंबे समय तक बंद रहता है, जिससे शहर के यातायात पर भारी असर पड़ता है। लंबे समय से स्थानीय लोग और व्यापारी यहां ROB निर्माण की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे पर इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

CM के दौरे का कार्यक्रम

गया जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सबसे पहले इमामगंज प्रखंड पहुंचेगा, जहां वे लावाबार डैम का निरीक्षण करेंगे और कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद वे बोधगया पहुंचकर बतसपुर गांव में बने डैम का निरीक्षण करेंगे और गोवर्धन योजना, खेल परिसर सहित अन्य परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

शहरवासियों को ROB निर्माण की आस

बागेश्वरी रेलवे फाटक पर ROB निर्माण की घोषणा गया शहर के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान होने पर यातायात सुगम होगा और लोगों को अनावश्यक जाम से निजात मिलेगी। अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री के दौरे पर टिकी हैं, जहां इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को लेकर कोई ठोस घोषणा हो सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |