मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में शस्त्र पूजा के बाद बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन, विजय दशमी पर्व पर उमड़ी भीड़

On: Saturday, October 12, 2024 8:00 PM

देवब्रत मंडल

गया में विजय दशमी का पर्व उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। दिन में हिन्दू युवा शक्ति संघ, गयाजी द्वारा शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्राचीन परंपरा का पालन करते हुए शस्त्रों की पूजा की। इस आयोजन के तहत गयाजी शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो माता मंगला गौरी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। वहां श्रद्धालुओं ने माता का पूजन किया और पुजारी से शस्त्र पूजन करवाया। इस कार्यक्रम में हिन्दू युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, सचिव गोल्डी गायब, कोषाध्यक्ष रामू गुप्ता, अभिषेक कटरिया, महामंत्री छोटू बारिक समेत कई अन्य सदस्य शामिल रहे।

शाम के वक्त गया के गांधी मैदान में दशहरा उत्सव की धूम मची। राम और रावण के युद्ध का मंचन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहुंचे। इसके बाद बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। जैसे ही पुतले धू-धू कर जलने लगे, वहां मौजूद भीड़ जयकारे लगाने लगी।गया पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल | आपका स्मार्ट मीटर, आपका फैसला: अब उपभोक्ताओं को मिला प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने का अधिकार |