मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल ने सहोदया स्कूल द्वारा आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के ट्राफी पर जमाया कब्जा

On: Sunday, January 19, 2025 4:32 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टिकारी में सहोदया स्कूल काम्प्लेक्स, गया की ओर से आयोजित इंटर-स्कूल खो-खो प्रतियोगिता (बालिका) के फाइनल मैच में रविवार को ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल ने आरडी पब्लिक स्कूल को हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया। ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल की टीम सात अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। स्कूल के खेल परिसर में खेले गए दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल ने क्रेन स्कूल शेरघाटी को 11-7 से हराकर फाइनल में जगह बनायी। वंही दूसरे सेमीफाइनल में आरडी पब्लिक ने क्रेन मेमोरियल गया को 12-7 से हराकर फाइनल में जगह बनायी। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में क्रेन शेरघाटी की टीम ने क्रेन मेमोरियल गया को कांटे की टक्कर में 7-6 से पराजित कर दिया।

फाइनल में ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल का दबदबा बरकरार रहा। एकतरफा मुकाबला में आरडी पब्लिक को 11-4 से हराकर प्रतियोगिता का विजेता बनी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रर्दशन करने वाली ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल की खिलाड़ी अनन्या राज को बेस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। जबकि बेस्ट चेजर का पुरस्कार आरडी पब्लिक की खुशी कुमारी और बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार आरडी पब्लिक की तन्या कुमारी को दिया गया। विजेता टीम ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल की टीम को ट्राफी को ज्ञान भारती टिकारी के प्राचार्य राकेश कुमार, रनर आरडी पब्लिक को बीपीएन ग्लोबल के निदेशक नमित राजा और तीसरे स्थान पर रही क्रेन शेरघाटी की टीम को वरिष्ठ शिक्षक देवराजन कुमार सिन्हा ने ट्राफी प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रशिक्षक आशुतोष कुमार, रंजन कुमार, नीतीश कुमार, सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या स्कूली बच्चे और शिक्षक मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के फतेहपुर में खुलेगी विशाल प्राइवेट ITI बोधगया की नई शाखा, फरवरी में होगा भव्य उद्घाटन; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का अवसर | चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ |