मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, करीब 50 लाख से ऊपर की विदेशी शराब पकड़ी गई, एक गिरफ्तार

On: Sunday, January 5, 2025 11:56 AM

देवब्रत मंडल

गया जिले के मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 हजार 688 बोतल विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाब रही है। साथ ही राजस्थान का एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। इतनी मात्रा में शराब एक ट्रक से ले जाया जा रहा था। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। मद्य निषेध विभाग की जिले में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

जांच में शामिल अधिकारी व जवान हतप्रभ रह गए

प्रियरंजन, सहायक आयुक्त, मद्य निषेध, गया

गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी के पास विभाग की टीम ने एक ट्रक को जांच के लिए रुकवाया। जिसमें विदेशी शराब के कई कार्टन देखा गया। गिनती की गई तो विभिन्न कंपनियों के विदेशी शराब की 11 हजार 688 बोतल शराब पाई गई। जांच में शामिल अधिकारी व जवान हतप्रभ रह गए

जब्त शराब के विभिन्न ब्रांड और उनकी मात्रा

जब्त शराब में मैक डोवेल नंबर वन डीलक्स व्हिस्की के 1428 बोतल(750एमएल), रॉयल कैरिज व्हिस्की के 180 बोतल( 750एमएल), इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की के 2400 बोतल(375 एमएल), रॉयल कैरिज व्हिस्की के 2352 बोतल(375 एमएल), रॉयल कैरिज व्हिस्की के 1344 बोतल(180 एमएल), इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की के 3984 बोतल(180 एमएल) हैं। जो करीब 3947.120 लीटर है। जिसकी बाजार में कीमत 50 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है।

टीम में ये सभी पदाधिकारी थे शामिल

छापेमारी कर रही टीम में इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार, अवर निरीक्षक प्रभात कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार राम, विक्की कुमार, उत्तम कुमार एवंसैप तथा होमगार्ड के जवान शामिल थे।

रांची से लाई जा रही थी शराब

जब्त ट्रक का पंजीकरण संख्या एमजेड 01एस/4549 है। जिसके चालक डुंगरा राम को गिरफ्तार किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह रांची से शराब लेकर गोरखपुर जा रहा था।

माफियाओं ने ट्रक का चेसिस और इंजन नंबर मिटार दिया

शराब माफिया इतने चालाकी से माल ला रहे थे कि जिस ट्रक से शराब लाई जा रही थी, उसके चेसिस और इंजन नंबर मिटा दिया गया है। इससे सही मालिक तक पुलिस नहीं पहुंच सके।

अधिकारी का है कहना

सहायक आयुक्त मद्य निषेध, गया प्रियरंजन ने बताया कि यह कार्रवाई अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इसके पहले करीब 1800 लीटर शराब पकड़ी गई थी। इस खेल में और कौन कौन शामिल हैं, अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी |