मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: बेलागंज से जन सुराज पार्टी ने प्रो. खिलाफत हुसैन को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर ने जन संवाद कार्यक्रम में की घोषणा

On: Friday, October 18, 2024 3:52 PM

रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

बेलागंज के रिसौद स्थित शिविर में जन सुराज पार्टी के जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार की घोषणा की गई। जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी में टिकट का कोई खरीद-फरोख्त नहीं होता। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी गरीब से गरीब उम्मीदवार को भी अपनी ओर से चुनाव लड़ने का पूरा समर्थन देगी। प्रशांत किशोर ने कहा, “हमारे मकसद की सफलता तभी है जब हर व्यक्ति की आवाज़ सत्ता में सुनी जाए।”

जन संवाद के दौरान विचार-विमर्श के बाद प्रशांत किशोर ने प्रो. खिलाफत हुसैन को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती, मोहम्मद अमजद और कई अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे। क्षेत्र के लोगों ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिया और उम्मीदवार के चयन पर समर्थन जताया।

कार्यक्रम में प्रशांत किशोर के इस स्पष्ट और सशक्त संदेश ने जनता में एक नई उम्मीद और उत्साह पैदा किया। जन सुराज पार्टी का यह आयोजन क्षेत्र में लोकतंत्र और पारदर्शिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |