न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल


गया जंक्शन पर फर्जी टीटीई के मामले में आरपीएफ़ ने चौथे फर्जी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है। गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर वांछित एक अभियुक्त सह तथाकथित फर्जी टीटीई को जांच के क्रम में आरपीएफ के अधिकारी सह फर्जी टीटीई के मामले में दर्ज कांड के आईओ उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना के सहयोग से सोमवार को दोपहर बाद गया स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास से जाल बिछाकर पकड़ लिया है। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोज कुमार सिंह उम्र 47 वर्ष पिता नागेश्वर सिंह पता टिकुली थाना बेलागंज जिला गया बिहार है। उन्होंने बताया मनोज कुमार सिंह गया जंक्शन से ट्रेन पड़कर बाहर भगाने के फिराक में था। उसी वक्त इसकी गिरफ्तारी हुई। उन्होंने बताया अग्रिम कार्रवाई वास्ते न्यायालय न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे गया के न्यायालय में अभियुक्त को अग्रसारित किया गया है। उन्होंने बताया एक अन्य फरार अभियुक्त वीरेंद्र कुमार की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर ली जाएगी। बता दें कि इसके पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह कांड गया जंक्शन के सीआईटी(प्रशासन) आर. आर. सिन्हा ने दर्ज कराई है। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद यह मामला उच्चाधिकारियों तक गया था। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद इसमें कांड दर्ज हुआ। इधर इस मामले की जांच रेलवे की निगरानी विभाग भी कर रही है।