मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: डोभी-पटना फोरलेन पर कोरमा बाइपास के पास स्कार्पियो पलटा, सभी सवार फरार

On: Friday, February 14, 2025 12:14 PM

देवब्रत मंडल

घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

डोभी-पटना फोरलेन पर चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरमा बाइपास के पास शुक्रवार को एक स्कार्पियो पलट गया। जिस पर चार लोग सवार थे। जिन्हें हल्की चोटें आईं हैं। घटना के तुरंत बाद वाहन चालक सहित सभी सवार फरार हो गए। वाहन जहानाबाद की तरफ से चलते हुए गया की तरफ आ रही थी। वाहन के शीशे पर तिलक समारोह का एक स्टीकर चस्पा हुआ है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन पर सवार सभी किसी तिलक समारोह से या तो आ रहे होंगे या फिर तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के कई ग्रामीण वाहन के पास पहुंच चुके हैं। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन अचानक पलट गया था। जिस पर चार पांच लोग सवार थे। सभी किसी तरह वाहन से निकल कर बाहर आए और घटनास्थल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना था कि सभी सवार शायद नशे की हालत में थे। बताया गया कि अपने साथ जो लोग बैग लेकर निकले थे, उसमें शायद शराब के बोतल थे। वाहन पर सवार लोग कहां के थे और कहां जा रहे थे यह पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस को किसी ने इस घटना की सूचना दे दी है। खबर प्रेषित किए जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान |