न्यूज शेयर करें
बीएमपी महिला सिपाही एवं उसके बगल में उसका पति

अरवल में पोसटेड महिला सिपाही को धोखा देकर दुसरी महिला के साथ रंगरलियां मनाना एक व्यक्ति को मंगलवार को भारी पड़ गया। ससुराल वालों ने गया के चंदौती स्थित घर में एक महिला एवं सिपाही के पति को रंगे हाथ पकड़कर मौके पर जमकर पिटाई कर दिया। वहीं उसके बाद दोनों को फतेहपुर थाना लेकर पत्नी एवं ससुराल वाले पहुंचे।

क्या है मामला ?

फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे निवासी आर पी चौधरी की शादी 2014 में गया की आशा से हुई थी। दोनों की दो संतान हैं। वहीं आशा का चयन बिहार पुलिस में हो गया। जबकि उसका पति अभी भी बेरोजगारी से जूझ रहा था। आशा ने अपने सर्विस सैलेरी पर 9 लाख का लोन लेकर चंदौती में नया मकान बनाया था। हालांकि अभी उसका गृह प्रवेश नहीं हुआ था। वही उसका पति अक्सर अपनी महिला मित्र को लेकर उसी घर में जाया करता था। इस बात की भनक आशा एवं उसके परिजनों को लगी। पहले तो पति को समझने का प्रयास किया। उसके बाद भी पति के आचरण में सुधार नहीं होने पर उसपर नजर रखने लगी। सोमवार की रात जैसे ही आशा का पति अपने महिला मित्र को लेकर उस घर में पहुंचा।इसकी जानकारी किसी ने आशा के घर वालों को दे दिया। पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए मंगलवार को सुबह-सुबह ही आशा अपने भाई के साथ पहुंच कर दोनों को पकड़ लिया।

फतेहपुर थाना में केस दर्ज

महिला मित्र

महिला सिपाही ने अपनी पति पर दुसरी शादी करने एवं लोन का पैसा खर्च करने के आरोप में फतेहपुर थाना में केस दर्ज कराया है।
वही आरपी चौधरी ने बताया कि उसने दुसरी शादी नहीं किया है।वह महिला मित्र से डेढ माह पहले ट्रेन पर मिला था। वहीं मोबाइल नंबर एक दूसरे को दिया था। जिसके बाद से ही दोनो के बीच बातचीत शुरु हुई थी। वहीं फतेहपुर थाना प्रभारी कुमार सौरभ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं महिला सिपाही के पति के साथ रही महिला को नवादा जिले के अकबरपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Categorized in:

Gaya,

Last Update: November 1, 2023