न्यूज शेयर करें

फतेहपुर नगर पंचायत निवासी व भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय पंकज सिंह की फतेहपुर में शुक्रवार को दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्गीय पंकज सिंह के बेटे अनित कुमार उर्फ बंटी के द्वारा गरीबों के बीच गमछा और भोजन का वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉक्टर श्यामदेव पासवान तथा भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक डॉ श्याम देव पासवान ने कहा कि पंकज सिंह कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति थे।वह पार्टी के प्रति हमेशा सजग एवं समर्पित रहते थे। भाजपा के 6 सालों तक प्रखंड अध्यक्ष बने रहकर पार्टी को मजबूत किया। इस दौरान स्वर्गीय पंकज सिंह के छोटे भाई पप्पू सिंह अपने बड़े भाई को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मेरे बड़े भाई हमेशा मेरे मार्गदर्शक रहे हैं उनके जाने के बाद मैं बिल्कुल अकेला पड़ गया हूं। इस दौरान मौके पर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा युवा अध्यक्ष शशिकांत कुमार, सुजान सिंह, युवा समाजसेवी रामकृष्ण पांडे, आशुतोष कुमार सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।