न्यूज शेयर करें

कोंच। खटनही टोला मौला बीघा के पल्सर बाइक सवार युवक का साइकिल सवार व्यक्ति से रेगनियां पेट्रोल पंप के समीप टक्कर हो गई। जिसमें पल्सर बाइक सवार घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार रफीगंज शिवगंज पथ के रेगनियां पेट्रोल पंप के समीप पल्सर एवं साइकिल में टक्कर हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायल को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ने भर्ती करवाया। घायल पल्सर चालक की पहचान आंती थाना क्षेत्र के मौला बीघा निवासी कमलेश यादव के 30 वर्षीय पुत्र रविंद्र यादव के रूप में की गई है। वही साइकिल सवार घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा पलकिया गांव के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मौला बीघा के घायल युवक के परिजन धर्मेंद्र यादव ने बताया कि घायल रवींद्र यादव शिवगंज स्थित राइस मिल में काम करते हैं जो शिवगंज से अपने घर मौला बीघा हर दिन की तरह देर रात लौट रहे थे इसी बीच यह घटना घटी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के एएसआई टुनटुन चौधरी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने सदर अस्पताल औरंगाबाद घायल रविंद्र यादव को रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन औरंगाबाद न ले जाकर बेहतर इलाज के लिए गया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंचे पूर्व सरपंच पुण्यदेव यादव ने कहा कि गर्दन से नीचे और पैर हाथ में गंभीर चोट आई है।

Categorized in:

Gaya,

Last Update: September 19, 2023

Tagged in:

,