न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

स्रोत:इंटरनेट

भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गया में कहा कि बिहार के लोग नीतीश मुक्त बिहार चाहते हैं। एक कदम और बढ़कर उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को जेल किसी और ने नहीं बल्कि जदयू के लोगों ने ही चारा घोटाले में भेजवाया। जदयू के लोगों ने ही चारा घोटाला मामले को लेकर कागज दिया था। वहीं जमीन के बदले नौकरी मामले में यही बात सम्राट चौधरी ने कही। उन्होंने कहा वे नीतीश मुक्त बिहार बनाने निकले हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी का एक बयान मीडिया में सुर्खियां बनी हुई है। वो ये कि G-20 सम्मेलन में आयोजित भोज कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक तस्वीर अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आई है। इस पर श्री मांझी का बयान आया है कि आगे आगे देखिए होता है क्या? देखा जाए तो मंगलवार को गया पहुंचे भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया के समक्ष जो बयान दिए हैं, उससे और जीतनराम मांझी के बयान को लेकर दोनों में काफी विरोधाभास है। लेकिन कहा जाता है कि राजनीतिक संभावनाओं का खेल है। कुछ भी कभी भी कहीं भी हो जाए तो बड़ी बात नहीं। उदाहरण के तौर पर कर्नाटक के संदर्भ में बात करें तो पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की तरफ से जब भाजपा के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ने की बात कही जा सकती है तो बिहार के संदर्भ में भी कुछ ऐसा हो भी जाए तो कोई आश्चर्य नहीं। ऐसा बिहार में जदयू और भाजपा के बीच गठबंधन हो चुका है। ऐसा नहीं कि नीतीश कुमार ऐसा नहीं कर सकते हैं। क्योंकि वे ऐसा यहां कर चुके हैं।
अब बात करते हैं गया पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की। यहां आते ही उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आग उगले। साथ ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के खिलाफ भी काफी कुछ कह गए। चारा घोटाला और रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में सम्राट चौधरी ने दोनों बड़े नेताओं को आड़े हाथों लिया और कहा कि बिहार के लोग अब नीतीश मुक्त बिहार चाहते हैं। बिहार में बालू, शराब मामलों को लेकर उन्होंने काफी कुछ कह दिया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी के गया आने के राजनीतिक हलकों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसके पहले गया में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हो चुका है। जदयू के सबसे बड़े और सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गया होकर लौट चुके हैं। इधर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेताओं का भी आना जाना बढ़ा हुआ है। राजद के बड़े नेताओं के साथ भी यहां एक महत्वपूर्ण समागम(बैठक) हो चुका है। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सभी दल इसको लेकर अपने अपने हिसाब से तैयारी शुरू कर चुके हैं। बीच बीच में यह बयान भी आते रहते हैं कि हो सकता है कि लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो जाए। केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ दल के नेताओं का गया आना राजनीतिक हिसाब से काफी कुछ न कहते हुए भी बहुत कुछ कह देता है।
N.D.A बनाम I.N.D.I.A की बात यदि लोस चुनाव 2024 में होती है तो गया (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र से सीट किस पार्टी को मिलेगा यह न तो N.D.A और न तो I.N.D.I.A ही तय कर सका है। वैसे राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो गया संसदीय सीट वर्तमान में जदयू के खाते में है जिसमें हिस्सेदारी भाजपा की थी, क्योंकि जब गत लोकसभा चुनाव हुआ था तो दोनों एक थे लेकिन आज वो बात नहीं है। यहां फिलहाल राजनीतिक परिदृश्य बदला हुआ है।

Categorized in:

Bihar, MAGADH LIVE NEWS, National,

Last Update: September 13, 2023

Tagged in:

,