मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एसएसबी और पुलिस को बड़ी कामयाबी, 2012 के पुलिस हमले का आरोपी नक्सली गिरफ्तार

On: Saturday, December 21, 2024 3:43 PM

इमामगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2012 में पुलिस बल पर हमले के आरोपी एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। 60 वर्षीय नक्सली आदित्य भुइयां उर्फ नरेश भुइयां उर्फ कुंदन जी को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 29वीं वाहिनी और डुमरिया थाना पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ा गया।

इस अभियान का नेतृत्व एसएसबी 29वीं वाहिनी के कमांडेंट एचके गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। सलैया स्थित डी समवाय की टीम ने डुमरिया थाना पुलिस के साथ मिलकर नक्सली को उसके गांव बेला (थाना क्षेत्र इमामगंज) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली पर वर्ष 2012 में डुमरिया के बाघपुर गांव के पास पुलिस बल पर हमले का आरोप है। इस संबंध में उसके खिलाफ डुमरिया थाना कांड संख्या 04/12 दर्ज है।


इस सफलता में एसएसबी सलैया के इंस्पेक्टर अंबुज कुमार, डुमरिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, और अन्य जवानों की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार नक्सली को आगे की कार्रवाई के लिए डुमरिया थाना को सौंप दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |