मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: माइक्रोफाइनेंस बैंक लूटकांड में दो अपराधी गिरफ्तार, लूट में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

On: Sunday, October 13, 2024 8:23 PM

गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र में स्थित खंजाहापुर के एक निजी माइक्रोफाइनेंस बैंक में हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया, “2 अक्टूबर को खंजाहापुर में स्थित एक निजी माइक्रोफाइनेंस बैंक में हुई लूट के मामले में दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां हमारी विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा की गई तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर हुई हैं।” गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाश कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है। दोनों मखदुमपुर थाना क्षेत्र, जहानाबाद जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि ,”आरोपियों की निशानदेही पर लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को एक जंगल से बरामद किया गया है। इसके अलावा, उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।” उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसी मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन आरोपियों से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 4,900 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |