न्यूज शेयर करें

टिकारी संवाददाता: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने टिकारी स्थित बनवारी आश्रम से पैदल चलकर बुढ़वा महादेव स्थान स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया,एवं तत्पश्चात कांग्रेसी नेता बृजमोहन शर्मा के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया एवं राष्ट्र निर्माण में शास्त्री जी के योगदान को याद किया गया।

भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जन-जन की भागीदारी बढ़ाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने टिकारी के बहेलिया बिगहा स्थित बनवारी आश्रम में विदेशी वस्त्रों की होलिका चलाई थी। बनवारी आश्रम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यादें जुड़ी हुई है,इसलिए आम जनों ने सरकार से बनवारी आश्रम में राष्ट्रपिता की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग किया है। महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन शांति, अहिंसा और त्याग की मिसाल है। राष्ट्रपिता दुनिया भर में शांतिपूर्ण संघर्षशील संघर्षों के सबसे शक्तिशाली प्रतीक है। बापू के विचार सदैव लोगों को मार्गदर्शन देता रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष नाथुन पासवान, शौकत अंसारी, दिनेश ठाकुर, साधु यादव,रामदहिन पासवान ,राज बल्लभ पासवान,कपिल पंडित, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Categorized in:

Gaya,

Last Update: October 2, 2023