न्यूज शेयर करें

न्युज डेस्क: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि बनारस और बक्सर के बीच चलने वाली मेमू स्पेशल ट्रेन का मार्ग विस्तार आरा तक किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 03650/03649 बनारस-बक्सर-आरा मेमू स्पेशल बनारस से 08.03.2024 से और आरा से 09.03.2024 से चलेगी। इस ट्रेन का समय और ठहराव पूर्ववत रहेगा, लेकिन इसमें डुमरांव, टुडीगंज, रघुनाथपुर और बिहिया स्टेशनों पर रुकने की व्यवस्था की गई है।

देखें समय सारणी

दिनांक 08.03.2024 से बनारस से खुलने वाली गाड़ी सं. 03650 बनारस-बक्सर-आरा मेमू स्पेशल बनारस से 18.45 बजे खुलकर 22.55 बजे बक्सर पहुंचेगी तथा यहां से यह 23.00 बजे खुलकर 23.13/23.15 बजे डुमरांव,  23.23/23.25 बजे टुडीगंज, 23.33/23.35 बजे रघुनाथपुर, 23.49/23.51 बजे बिहिया रूकते हुए 00.50 बजे आरा पहुंचेगी । 

वापसी में दिनांक 09.03.2024 से गाड़ी सं. 03649 आरा-बक्सर-बनारस मेमू स्पेशल आरा से 04.45 बजे खुलकर 05.00/05.02 बजे बिहिया, 05.13/05.15 बजे रघुनाथपुर, 05.21/05.23 बजे टुडीगंज, 05.30/05.32 बजे डुमरावं रुकते हुए 06.15 बजे बक्सर पहुंचेगी और वहां से 06.20 बजे खुलकर 10.15 बजे बनारस पहुंचेगी ।

यह परिवर्तन यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा, क्योंकि इससे उन्हें बक्सर से आरा जाने के लिए अन्य ट्रेनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस नए परिवर्तन का ध्यान रखें और अपनी यात्रा का आनंद लें।

Categorized in:

Bihar, Railway,

Last Update: March 7, 2024