मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर गया जंक्शन पर यात्रियों को बीच चलाया गया जागरूकता अभियान

On: Wednesday, October 30, 2024 3:39 PM

देवब्रत मंडल

दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए गया जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश और जीआरपी के रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया, जिसमें आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी और जवानों ने मिलकर यात्रियों को यात्रा के दौरान सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी समस्या के समाधान के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। यात्रियों को खासतौर पर जहरखुरानी के खतरे से सावधान करते हुए किसी अजनबी के साथ मेलजोल न बढ़ाने की चेतावनी दी गई। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि महिला और दिव्यांग कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा न करें, बिना किसी आवश्यक कारण के चेन पुलिंग न करें और रेल नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें।


अधिकारियों ने यह भी समझाया कि ट्रेन के छत, पायदान या दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए ऐसा करने से बचें। चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने से भी परहेज करें। ज्वलनशील पदार्थों के साथ यात्रा न करें और यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असावधानी से बचें।

इसके अलावा, यात्रियों को चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी न करने, ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी न लेने और रेल परिसर में गंदगी न फैलाने की हिदायत दी गई। सुरक्षा के लिए “मेरी सहेली” टीम से मदद लेने की भी सलाह दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद |