न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर के रहने वाले ऑटो चालक अबुजर उर्फ गोरे की निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार को इसका शव बुढ़वा महादेव मंदिर के पास से बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अबुजर बीते तीन दिनों से लापता था, लेकिन पुलिस खोज नहीं पाई। शव को मृतक के परिजन अपने कब्जे में लेकर गया-खिजरसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। जाम स्थल पर डीएसपी सतीश कुमार पहुंचे। वही विभिन्न राजनीतिक दल के स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस क्षेत्र के लोग पीड़ित पक्ष और उनके समर्थकों को समझाने बुझाया मृतक के पिता असलम ने बताया कि अबूजर बीते तीन दिनों से लापता था। इसकी सूचना बुनियादगंज पुलिस को दी गई थी। हालांकि पहले बुनियादगंज पुलिस शुक्रवार की रात से सक्रिय हुई। अबुजर की लोकेशन सीताकुंड बताया तो पुलिस ने छानबीन की पर कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद चन्दौती थाना क्षेत्र के कंडी बीथो के पास लोकेशन मिलने लगा। स्थानीय लोग और पुलिस ने छानबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद शनिवार की सुबह करीब चार बजे लोकेशन ट्रेस किया गया तो प्रज्ञा भारती स्कूल और अलीपुर के बीच अबुजर के मोबाइल का लोकेशन बताने लगा। इसके बाद इलाके में छानबीन की गई तो बुढ़वा महादेव के पास अबुजर का शव बरामद हुआ। शव पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने के जख्म के निशान पड़े है। इसके अलावा उसकी आंख भी फोड़ दी गई है। मुंह में बालू भरा हुआ है। डीएसपी सतीश कुमार का कहना है मामले की छानबीन की जा रही है। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा परिजनों ने दो और युवकों पर शंका जताई है। पुलिस इस आधार पर छानबीन कर रही है।

Categorized in:

Crime, Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: September 25, 2023

Tagged in: