मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

राजधानी एक्स. में शराब के नशे में हंगामा करने वाला सेना का जवान गया जेल, गया रेल थाना में मामला हुआ दर्ज

On: Thursday, January 11, 2024 3:12 PM

देवब्रत मंडल

आरोपी जवान

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद नित्य नए कारनामे सामने आ रहे हैं। शराबबंदी लागू होने के बाद रेल पुलिस भी सख्ती बरत रही है। इसी शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने के आरोप में सेना के एक जवान को गया रेल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। वाक्या बीती रात की है। बुधवार की रात सियालदह से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शराब के नशे में सिर्फ हंगामा ही नहीं किया बल्कि यात्रियों के साथ शराब के नशे में बदसलूकी की। इस बात की जानकारी प्राप्त होते ही गया जंक्शन पर आई राजधानी एक्सप्रेस से गया रेल थानाध्यक्ष दीप नारायण यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी और जवानों ने सेना के जवान राजेश कुमार को हिरासत में लेकर उसकी मेडिकल जांच करवाई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सेना के जवान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे न्याययिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि राजस्थान के रहनेवाले सेना के जवान राजेश के विरुद्ध भादवि की धारा 341, 323, 504, 324 एवं उत्पाद अधिनियम की संशोधित धारा 30(ए) एवं 37 (सी) के तहत  कांड दर्ज कर न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में में भेज दिया गया। बताया गया कि सेना के जवान जिस कोच में सफर कर रहा था उस कोच के यात्रियों के साथ आरोपी सेना के जवान राजेश ने गाली गलौज भी की थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |