मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय 16 तक कर दिए गए बंद, 9वीं से उपर की कक्षाएं 9 से 4 बजे तक चलेगी

On: Friday, January 12, 2024 10:31 AM

देवब्रत मंडल

ठंड की वजह से मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए चेतावनी के आलोक मे ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने ज़िले के सभी निजी एव सरकारी विद्यालयों के कक्षा आठवीं तक के स्कूलों को 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, 9वीं से ऊपर की कक्षाओं तक के स्कूल 9 बजे से 4 बजे तक संचालित किया जा सकेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। अगले तीन दिन तक ऐसी ही पछुआ हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने 12 से 15 जनवरी के बीच कई जिलों में कोल्ड डे और कोल्ड वेव जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है। कन्या मध्य विद्यालय मंगरावा परैया में प्रधानाध्यापक द्वारा अपने विद्यालय में सुबह 10:45 टाइमिंग के पहले ही बच्चों को अपने विद्यालय में उपस्थित कर दिए थे, जिसके कारण कुछ बच्चों को ठंड लगने की सूचना प्राप्त हुई है। बच्चे बिल्कुल ठीक हैं। उनका त्वरित गति से स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज करवाया गया। अब वह बच्चे अपने घर चले गए। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक की लापरवाही सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |