मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में निकला अक्षत कलश यात्रा , घर घर जाकर राम भक्तो ने निमंत्रण पत्र और अक्षत का किया वितरण

On: Thursday, January 11, 2024 3:58 PM

फतेहपुर प्रखंड के कई इलाके में अयोध्या जाने के लिए घर-घर राम भक्तों ने निमंत्रण पत्र एवं अक्षत का वितरण किया. राम भक्तों की टोली में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सहित कई सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता शामिल रहे. डीजे की धुन पर राम भक्तों ने गुरूवार की सुबह से ही शोभायात्रा निकालते हुए को फतेहपुर,पहाडपुर,जमहेता, इटमा, शीतलपुर, डुमरी चट्टी आदि जगहों पर लोगों को राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या जाने का निमंत्रण पत्र एवं अक्षत दिया. वहीं शोभा यात्रा में शामिल रामभक्तों को जगह जगह पर ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

वहीं शोभायात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने जगह-जगह पर पानी एवं चाय पिलाया. शोभा यात्रा सह निमंत्रण बाटने का नेतृत्व पूर्व विधायक डा. श्यामदेव पासवान,फतेहपुर मंडल अध्यक्ष संजय सिंह एवं बबलू सिंह द्वारा किया गया. मंडल अध्यक्ष ने बताया शोभा यात्रा सह अक्षत वितरण का कार्य प्रखंड के सभी पंचायत एवं गांव में भी किया जा रहा है. पंचायत अध्यक्ष द्वारा चलेगा. मौके पर उजाला सिंह, शशिकांत कुमार, सुजान सिंह, कृष्णा सिंह, चंद्रिका साव,अखलेश साव, ओम बाबा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |