न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

डीएम ने कहा- समस्याओं के निदान के लिए जिला प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में बेला प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पाईबीघा के मध्य विद्यालय में एवं बेलागंज पंचायत के अग्रवाल हाई स्कूल में “जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया । जिसमें स्वास्थ्य, आवास योजना, सड़क, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, पेंशन योजना, उत्पाद विभाग, मत्स्य, कल्याण विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग पीएचईडी, बैंकिंग, महिला सुरक्षा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण करते हुए पंचायत राज पदाधिकारी ने विस्तार से सभी विभागों के योजनाओं के बारे में आमजनों को अवगत करवाया।
जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने यहां आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी, आम जनता का हार्दिक अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम सभी जिलों के सभी पंचायतो में आयोजित हो रहा है। हम सभी प्रशासन के अधिकारी यहां पर आप सभी के बीच आये हैं। इस क्षेत्र में पंचायत के स्थिति/ योजनाओं की स्थिति के बारे में आप सभी के बीच आकर के समझना चाहिए। लोगों के साथ एक संवाद स्थापित करना चाहिए। इसी सब इन उद्देश्य को ध्यान में रखकर आज आप लोगों के बीच हम सभी अधिकारी उपस्थित हुए हैं और काफी खुशी है कि काफी बड़ी संख्या में लोग यहां सरकार की योजनाओं को सुनने एवं जानकारी लेने के लिए आए हैं। सरकार द्वारा कई सारे कदम और कार्य किया जा रहा है। कही न कही इस नए पीढ़ी के लोगो को शायद पूरी जानकारी नही है। कितना काम एवं विकास पिछले दो दशक में किया गया है। पिछले दो-तीन दशक में क्या-क्या विकास हुए हैं। क्या-क्या कमियां को दूर कर करके हर विभाग के क्षेत्र में एक नया इंफ्रास्ट्रक्चर /नए वातावरण को लाकर हर वर्ग के नागरिकों के बीच योजनाओं से लाभान्वित करवाने का प्रयास किया गया है। सड़क के क्षेत्र में कई बदलाव आए हैं। वर्तमान समय में उदाहरण के तौर पर देखा जाए पहले काफी आवागमन की समस्याएं थी अब नेशनल हाईवे को चौड़ीकरण कर आमलोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिली है। ग्रामीण सड़क सभी जगह बन रहा है, जिसे मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना निश्चय के तहत लिया गया है। सभी सड़के निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्धारित है। हर गांव में नाली गली का निर्माण करवाया गया है। हर घर नल का जल पहुंचाया गया है। हर घर बिजली से आच्छादित किया गया है। पहले बिजली की क्या स्थिति थी और अब के समय में क्या स्थिति है अब हर घर में बिजली है, इसके बारे में आप अपने पूर्वज से पूछे। समृद्ध गांव स्वच्छ गांव के तहत हर गांव में लाइट लगवाने का कार्य किया जा रहा है, जो वर्ष 2025 तक पूर्ण हो जाएगा। हर गांव के हर घर में जो भी समस्या है उसे दूर करने का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने कहा आमजन के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, योजनाओं का लाभ कुछ लोगों तक ही मिल पा रहा है, तो कुछ को नहीं मिल पा रहा है। इसका मुख्य कारण आमजनों में योजनाओं की जानकारी का अभाव है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आपकी बात पदाधिकारियों /कर्मियों द्वारा नहीं सुने जाने की स्थिति में प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार में लिखित रूप में अपना आवेदन देकर समस्या का समाधान पा सकते हैं। व्यक्तिगत अथवा सामूहिक समस्याओं से जिला प्रशासन को आप अवगत कराएं, समस्याओं के निदान हेतु जिला प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जन-जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इसी क्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अलग-अलग योजनाओं की जानकारी दी गई।
जन संवाद को संबोधित करते हुए स्थानीय प्रखंड प्रमुख ने बताया कि इस पंचायत में पहली बार अमृतलाल मीणा जिला पदाधिकारी के बाद कोई दूसरा जिला पदाधिकारी के रूप में डॉ० त्यागराजन एसएम ने यहां आकर इस क्षेत्र के लोगों के साथ जन संवाद कार्यक्रम किया है। यह काफी हर्ष की बात है कि लोगों की समस्याओं को सुनने स्वयं रूबरू होते हैं और उनकी समस्याओं को यथा संभव समाधान करवाते हैं।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि पाई बीघा पंचायत के लिए पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन चिन्हित हो चुका है टेंडर भी हो चुकी है। बहुत जल्द ही यहां पंचायत सरकार भवन बनने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 10 नवंबर को यहां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन सिविल सर्जन द्वारा किया जाएगा। साथ ही यहां उक्त तिथि से प्रसव का कार्य भी करवाया जाएगा। नियमित तौर पर चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहेंगे इसे भी सुनिश्चित करवाया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने पाई बीघा बाजार से बाईपास निर्माण करवाने का अनुरोध किया। सूर्य मंदिर की साफ सफाई की मांग की। पाईबीघा पाइन की उड़ाही, सोनबरसा गांव में नाला निर्माण का अनुरोध किया। इसके अलावा पाई बीघा में एक एकड़ में फैले तालाब जिसे उड़ाही एवं छठ घाट निर्माण करवाने का अनुरोध किया।
जन संवाद में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी सहित ज़िला स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। सभी ने बारी बारी से अपनी विभागीय योजनाओं के बारे में लोगो को विस्तार से बनाया।

Categorized in:

Bihar, Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: October 29, 2023