मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

11 वर्षों बाद रेलवे में मान्यता प्राप्त करने के लिए यूनियन का होगा चुनाव, युवा रेलकर्मियों ने किया शंखनाद

On: Wednesday, October 16, 2024 7:29 PM

देवब्रत मंडल

भारतीय रेलवे में मान्यता प्राप्त करने के लिए कर्मचारी यूनियन का चुनाव 11 वर्षों बाद होने जा रहा है। इसको लेकर गया में युवा रेलकर्मियों ने चुनाव में लगातार तीसरी बार रेलवे कर्मचारी यूनियन की जीत सुनिश्चित कराने के लिए शंखनाद किया है। गया में चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। 22 अक्टूबर को होने वाले मतदान और जीत हासिल करने के लिए एकजुटता के लिए प्रतिबद्धता दुहराई।ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा की युवा टीम द्वारा मंगलवार को यूनियन कार्यालय में एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता युवा टीम के अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव एवं संचालन युवा टीम के सचिव राकेश कुमार ने किया। युवा अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए आगामी मान्यता की चुनाव हेतु 22 अक्टूबर को युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

युवा टीम के शाखा सचिव राकेश कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए चुनाव हेतु जन संपर्क अभियान में युवाओं से कर्मचारियों से संपर्क अधिक से अधिक संख्या में करने का आह्वान किया।बैठक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के केंद्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड मिथिलेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा यूनियन ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन वर्ष 1924 से बना हुआ तथा किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं है। यह रेल कर्मचारियों का बनाया हुआ यूनियन है जिसमें प्रजातांत्रिक तरीके से पदाधिकारी का चुनाव निश्चित समय अंतराल पर भारत सरकार /रेल मंत्रालय द्वारा निर्देश प्राप्त होने पर होता है।

लगातार दो बार से जीत दर्ज करती आई है इसीआरकेयू

उन्होंने कहा कि पिछले दो चुनाव वर्ष 2007 एवं वर्ष 2013 के चुनाव में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन जीत कर आई थी। इस बार वर्ष 2024 के चुनाव में भी यह यूनियन निश्चित रूप से विजय होगी। यह यूनियन कर्मचारी हित में अनेकों कार्य किए हैं जो मिसाल कायम है।

उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त है यूनियन की

श्री कुमार ने बताया कि इसीआरकेयू की कई उपलब्धियां हासिल की है। जैसे पॉइंट्स मैन का ट्रेन मैनेजर में प्रमोशन जो लगभग रद्द होने वाला था उसे करवाया गया। ग्रुप डी कर्मचारियों गेटमैन, पॉइंट्स मैन का वाणिज्य विभाग के बुकिंग क्लर्क के रूप में प्रमोशन करवाना, कई कर्मचारियों का आवास भत्ता दिलवाना, बच्चों की शिक्षा हेतु विभिन्न सामानों की रसीद की आवश्यकता समाप्त करवाना, एकमात्र बोनाफाइड पर एजुकेशन एलाउंस दिलवाना, स्वास्थ्य के क्षेत्र में रेलवे अनुमंडल अस्पतालों मे दवाइयां की आपूर्ति, सिस्टम में सुधार के अलावा कर्मचारी हित में जपला में रेलवे हॉस्पिटल का नई इकाई खुलवाना, ट्रैक मेंटेनरों को 4200 ग्रेड-पे दिलवाना वो भी बिना किसी एग्जाम के, पॉइंट्स मैन को भी 4200 ग्रेड-पे तक प्रमोशन के लिए लड़ाई जारी रखना आदि ऐसे बहुत सारे रेल कर्मचारियों के हित में सामूहिक कार्यों को इस यूनियन द्वारा करवाया गया है। प्रशासन के प्रकोप से रेल कर्मचारियों को दंडित होने से बचाना ,चार्ज सीटों को समुचित जवाब द्वारा समाप्त करवाना।

किसी अन्य संगठन या काउंसिल के बस की बात नहीं

केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि किसी अन्य संगठन या काउंसिल की बस की बात नहीं है कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए काम करना, यह कार्य सिर्फ ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा ही की जाती है। उन्होंने कहा भविष्य में भी किया जाता रहेगा।

विरोधियों को बताया बरसाती मेढ़क, पूछा- कोरोना काल में कहां छुप गए थे?

उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव का समय आता है तब तब कई अन्य संगठन या विरोधी दल बरसाती मेंढक के रूप में अपना बैनर पोस्टर लगाकर हमारे यूनियन के कार्यों की अच्छाई को छुपाकर बुराईओं को बढ़ा-चढ़ा कर रेल कर्मचारियों को बरगलाने का कार्य करते हैं। जिसे हमारे रेलकर्मी भली भांति समझ रहे हैं। उन्होंने पूछा कि कोरोना काल में कर्मचारियों की मदद की जगह ऐसे संगठन कहां छुपे हुए थे? सिर्फ और सिर्फ कर्मचारी यूनियन ही कर्मचारियों के बीच ढाल बनकर खड़ी थी। चाहे ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की बात या जरूरत की दवाइयां की आपूर्ति की बात हो। रेल अस्पतालों में डॉक्टर एवं सहायक की पर्याप्त व्यवस्था करवाने में यूनियन हमेशा सफल रही है।

बैठक में इन सभी की भी उपस्थिति रही

बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के अलावा लक्ष्मण प्रसाद, मनोज कुमार, संजीत कुमार, रवि राज, कुणाल रंजन, अरुण कुमार ओझा, आर. अवस्थी, युवा शाखा कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार उपाध्यक्ष, आनंद राज, के.एन. श्रीवास्तव, रंजय कुमार, सुमित कुमार, दीपक कुमार, सहायक सचिव अजीत कुमार सिंह, संगठन सचिव धनंजय कुमार वर्मा, उत्तम लाल के अलावा बहुत सारे युवा रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |