मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में महिला संवाद जागरूकता वाहन से बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

On: Saturday, May 3, 2025 4:51 PM
घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

फतेहपुर (गया), शनिवार: फतेहपुर थाना क्षेत्र के भवारी गांव के पास शनिवार की शाम राज्य सरकार के महिला संवाद कार्यक्रम जागरूकता वाहन की तेज रफ्तार एक दर्दनाक सड़क हादसे का कारण बन गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सीएचसी फतेहपुर से घायल को किया गया रेफर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम के तहत एक चारपहिया वाहन गांव-गांव जागरूकता अभियान चला रहा था। शनिवार की देर शाम यह वाहन किसी गांव में कार्यक्रम कर लौट रहा था। इसी दौरान भवारी गांव के समीप तेज रफ्तार के कारण वाहन की आमने-सामने की टक्कर एक मोटरसाइकिल से हो गई।

हादसे में भवारी कला निवासी राजो यादव का 20 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना के बाद महिला संवाद वाहन का चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर के अंचलाधिकारी रंजीत कुमार , थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और महिला संवाद वाहन को सुरक्षित थाने ले जाया गया । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |