न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अविनाश चंद्र झा द्वारा शांति/गीता पाठ किया गया। मोहम्मद अजमातुल्लाह नदवीं, कारी मोहम्मद फतुल्लाह कुदुसी, पनहर मस्जिद ने क़ुरआन-ए-पाक धर्मग्रंथ का पाठ किया गया। महाबोधि मंदिर के भिकु धर्मेंद्र, सहयोगी शासना भंते ने भगवान बुद्ध के उपदेशों के बारे में विस्तार से बताया। गांधी मैदान चर्च की अंजली प्रधान ने धर्मग्रंथ बाईबल का पाठ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया मयंक वरवड़े उपस्थित थे। जिला परिषद अध्यक्ष नैना देवी, अपर समाहर्ता अंजनी कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जनार्दन अग्रवाल, वरीय उप समाहर्ता रविन्द्र कुमार दिवाकर, अभिषेक कुमार, डीपीओ आईसीडीएस भारती प्रियम्बदा, डीपीआरओ दीपक चंद्र देव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर लोगों ने माल्यार्पण किया। साथ ही गांधी मंडप जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जबकि समाहरणालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम आदि पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।

इधर, गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम सह अस्पताल परिसर में बापू की प्रतिमा पर बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल, महासचिव परमानंद सिंह, वार्ड पार्षद अनुपमा कुमारी, मनोज कुमार, शास्वत कुमार, अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मचारी एवं नर्सिंग स्टाफ आदि ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया।

जबकि लोको कॉलोनी स्थित गांधी मंडप में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर वार्ड पार्षद अनुपमा कुमारी, लालू यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सह पार्षद प्रतिनिधि दिलीप मंडल, महेश कुमार उर्फ जेपी मुन्ना, जयबिनोद नंदा, मिथिलेश कुमार, सतीश कुमार, विजय पासवान, रविन्द्र कुमार उर्फ ननकू, निगम के सफाई कर्मी पिंटू आदि ने पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ माल्यार्पण किया। कुष्ठ अस्पताल में रोगियों के साथ बापू के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम… का सामूहिक लोगों ने गाए।

Categorized in:

Bihar, Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: October 2, 2023