न्यूज शेयर करें

फतेहपुर थाना क्षेत्र के छिड़ी गांव स्थित ढाढर नदी घाट के समीप पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। सोमवार सुबह ग्रामीणों की नजर नदी घाट किनारे फेके शव पर पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा फतेहपुर पुलिस को सूचना दिया गया। फतेहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। थाना अध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया मृतक को गोली मार कर हत्या किया गया है। मृतक की गले में गोली लगने की निशान है। उन्होंने बताया की घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

रिपोर्ट – मनोज कुमार

Categorized in:

Crime, Gaya,

Last Update: September 25, 2023