मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

किसान टॉकीज के गोदाम में लगी भीषण आग, 20 लाख से अधिक का सामान जलकर राख

On: Wednesday, December 18, 2024 4:06 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी के बेलहड़िया मोड़ स्थित किसान टॉकीज गोदाम में भीषण अगलगी की घटना घटी। घटना में विभिन्न व्यवसायियों के रखे बीस लाख की सम्पति जलकर राख हो गई। जानकारी हो कि वर्षों से बन्द पड़े किसान टॉकीज में मकान मालिक मो शाकिर द्वारा गोदाम बना दिया गया था व विभिन्न व्यवसायियों को किराया पर दिया गया था। बुधवार की दोपहर अचानक लोगो ने गोदाम से धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते आग पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया। घटना की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।

फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। गोदाम के आसपास के मकान को किसी तरह का कोई नुकसान नही हुआ हालांकि गोदाम में रखे माल जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार देवधरपुर मुहल्ला निवासी राजेन्द्र साव का दस लाख का पैक्ड स्नैक्स, बिस्किट इत्यादि, मो बबलू, मो शमशाद, मो शहाबु का दस लाख की लागत का कैरेट व अन्य सामान जलकर राख हो गये। अगलगी की घटना का कारण पता लगाया जा रहा है। फायर ऑफिसर ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |