न्यूज शेयर करें

बीते शुक्रवार को खिजरसराय प्रखण्ड के सरबहदा मिल्कीपर गांव के रहने वाले मुनारिक चौधरी के बेटा बिनोद चौधरी की नागपुर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बिनोद चौधरी मजदूरी करने चेन्नई गया था। इस दौरान उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी। तबियत बिगड़ने पर आसपास के डॉक्टरो से दिखाया लेकिन हालात नाजुक देखकर घरवाले उसे घर आने को कहा। जिसके बाद अपने एक साथी के साथ घर लौटने के दौरान तबियत ज्यादा बिगड़ गई। उसके साथी ने नागपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार रात्रि में ही उनकी मृत्यु हो गई। वहां से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों ने अपनी निजी खर्च से किसी तरह एम्बुलेंस से शव सरबहदा मिल्कीपर गांव मंगवाया। मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे दो लड़का एवं एक लड़की है पत्नी गर्भवती है। ऐसे में परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मजदूर के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। गांव वालों ने शव देखने काफी भीड़ लग गई सभी की आंखों में आसूं आ गए। चीख और चीत्कार से पूरा क्षेत्र हुआ गमगीन हो गया।

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: December 5, 2023