न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया नगर केसरवानी वैश्य सभा के द्वारा केसरवानी पंचायत भवन पुरानी गोदाम में मेंहदी प्रतियोगिता और बच्चों एवम बच्चियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या में महिलाएं और बच्चों ने भाग लिया। सभा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर केशरी, महिला अध्यक्ष गीता देवी, सचिव रेखा देवी, मुख्य सचिव रामजी प्रसाद केशरी उर्फ रामु केशरी, नगर अध्यक्ष सतीश प्रसाद केशरी, शंकर केशरी, जितेंद्र केशरी सहित समाज के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। प्रतियोगिता की देखरेख जन शिक्षण संस्थान की ऋतु सिन्हा एवम अभय कुमार केशरी के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार वितरण 24 सितंबर को बागेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित वनभोज सह मिलन समारोह में किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि बागेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। इस कार्यक्रम में बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद सशक्त स्थाई समिति के सदस्य डॉ. विनोद कुमार मंडल, वार्ड नं 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी को आमंत्रित किया गया है। जिन्होंने केशरवानी समाज के द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होंगे। स्थानीय केशरवानी समाज के लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Last Update: September 18, 2023

Tagged in: