टिकारी संवाददाता
![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/10/image_editor_output_image1435153175-1697434629522.jpg)
गया जिले के मोरहर नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बरसीमा बाजार के रहने वाले आकाश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल है। स्वजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आकाश गांव के अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी क्रम में वह गहरे पानी मे डूब गया। डूबने की सूचना के बाद गांव के लोग नदी पहुंचे और काफी मसक्कत के बाद आकाश को ढूंढकर बाहर निकाला। जिसके बाद आननफानन में बाइक से उसे टिकारी के एक निजी चिकित्सक के पास लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश की मौत पर रूपसपुर पंचायत के मुखिया रेखा रानी एवं प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए आकाश के पिता मुन्ना सिंह नियमानुसार सरकारी मदद का भरोसा दिया है। घटना के संबंध मृतक के पिता द्वारा अलीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।