मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गैस टंकी वाली वैन ने ली युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घंटो सड़क जाम

On: Thursday, February 29, 2024 2:22 PM

रिपोर्ट: अजीत कुमार ,बेलागंज

बेलागंज थाना क्षेत्र के डीहा गांव के समीप एक गैस टंकी लदे पिकअप वैन के चपेट में आ जाने से एक युवक को मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ ने शव के साथ घंटो प्रदर्शन करते रहे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बेलागंज थाना की पुलिस को अक्रोशित ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस के अधिकारियों के पहल के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया गया।

इधर घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि डीहा बाजार निवासी स्व देवकी पंडित के 45 वर्षीय पुत्र दिलीप प्रजापत अपने घर से निकलकर बधार की ओर जा रहा था। उसी दौरान सड़क पार करने के क्रम गैस सिलेंडर से भरा पिकअप वैन दिलीप को अपने चपेट में ले लिया। पिकअप वैन के चपेट में आने से दिलीप की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष घटनास्थल पर जुट गए और शव को बीच सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंच बेलागंज थाना की पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अक्रोषित ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर शांत किया तब जाकर शव को उठाया गया। थानाध्यक्ष विनय कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |