मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

2 मार्च से राशन कार्ड धारक बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड, मिलेगी 5 लाख तक की फ्री इलाज की सुविधा

On: Wednesday, February 28, 2024 3:24 PM

गया जिले में राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाई जा रही है। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि 2 मार्च से राशन कार्ड धारकों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (CMJAY) के तहत आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

आयुष्मान कार्ड एक तरह का स्वास्थ्य बीमा कार्ड है, जिसके जरिए लाभार्थी किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। इस योजना का लाभ देश के गरीब और आरक्षित वर्ग के लोगों को मिलता है। इस योजना को 2018 में केंद्र सरकार ने शुरू किया था।

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने कहा कि राशन कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने निकटतम राशन दुकानों पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड लाना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि वे राशन कार्ड धारक जिनका नाम PMJAY की सूची में नहीं है, वे CMJAY के लाभार्थी होंगे। इसका मतलब है कि वे भी आयुष्मान कार्ड के जरिए 5लाख की मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनवाने में अगर दिक्कत आती है तो उसके लिए लाभुक स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 104 पर भी कॉल कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |