मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नौ वर्षो से बंद सिंधुगढ़ ओपी को मिला थाना का दर्जा, क्षेत्र में खुशी का माहौल

On: Monday, February 26, 2024 11:40 AM

बिहार के नक्सल प्रभावित मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में स्थित सिंधुगढ़ ओपी को थाना का दर्जा मिलने की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लंबे समय से बंद पड़े इस ओपी को थाना का दर्जा मिलने से अब लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान और सुरक्षा सेवाओं की उम्मीद है। इस नए बदलाव से स्थानीय प्रशासन और जनता के बीच संवाद और सहयोग में वृद्धि होने की आशा की जा रही है। नए थाना का शुभारंभ जल्द ही होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार होगा। यह बदलाव स्थानीय लोगों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

सिंधुगढ़ थाना भवन

मोहनपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख श्रीधरनारायण यादव ने बताया की ये बड़ी ही खुशी की बात है की सिंधगढ़ ओपी को अब पूर्ण थाना का दर्जा मिला है। इस थाने के खुलने से सिंधुगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के लिए मोहनपुर नही जाना पड़ेगा, और वे अपने निकटतम थाने में ही सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने बताया की बीते कुछ दिनों पूर्व बंदा गांव में घटित एक दुखद घटना के दौरान मौके पर जांच करने पहुंची सिटी एसपी प्रेरणा कुमार से हमने इस संबंध में मांग भी किया था की सिंधुगढ़ ओपी को पुनः चालू किया जाए।



ज्ञात हो नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सिंधुगढ़ गांव को 1989 में टीओपी मिला था। जिसे 2004 में तत्कालीन  ऊर्जा मंत्री शकील अहमद खां के द्वारा सिंधुगढ ओपी का उद्घाटन किया गया था। 2014 में यहां से पुलिस बल को हटा लिया गया था। उस समय से अब तक ओपी बंद पड़ा था।

सिंधुगढ़ को थाना का दर्जा मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने इस नए थाने का स्वागत किया है और इसे अपने इलाके की प्रगति की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना है। थाने के खुलने से न केवल सुरक्षा में बढ़ोतरी होगी, बल्कि यह सामाजिक विकास में भी योगदान देगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर में बेखौफ शराब तस्कर का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, शराब छोड़कर भागा माफिया | ब्रेकिंग न्यूज: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, मची चीख-पुकार | गुरपा के गुरुपद गिरी पर्वत पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भारी भीड़ के कारण बिना दर्शन लौटे हजारों श्रद्धालु | डुमरिया में शराब माफियाओं की बड़ी साजिश नाकाम: 10 चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से 1591 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार | दानापुर में पुलिस की बड़ी कामयाबी: हथियारों के जखीरे के साथ 7 अपराधी गिरफ्तार, पटना को दहलाने की थी साजिश | मसौढ़ी में अपराधियों का दुस्साहस: 14 वर्षीय किशोर का दिनदहाड़े अपहरण, 5 लाख की रंगदारी के लिए 4 घंटे तक दी खौफनाक यातनाएं | बोधगया में सनसनीखेज वारदात: 36 घंटे से लापता 9 वर्षीय अनिकेत का मुहाने नदी से मिला शव, हत्या की आशंका | फतेहपुर के जीवनदीप पब्लिक स्कूल में आज़ादी के जश्न की धूम: ‘न धर्म की बेड़ी, न जाति का भेद, यहां दिखी नए भारत की असली तस्वीर’ | गया पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म के जिस आरोपी को छोड़ने पर नपे थे पंचानपुर थानेदार, उसे गया जंक्शन से किया गया गिरफ्तार | फतेहपुर में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी |