मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में पुलिस दल पर हमले के आरोप में 20 लोगों पर मामला दर्ज

On: Saturday, February 24, 2024 4:11 PM

फतेहपुर: फतेहपुर थाना क्षेत्र के मतासो पंचायत के बड़गांव में, पुलिस दल पर हमला करने के आरोप में महिलाओं समेत 20 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह के बयान के अनुसार, आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा, पुलिस दल पर जानलेवा हमला, और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं।

मामले के अनुसार, शुक्रवार को वजीरगंज कैंप के डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल विपिन राजवंशी और रंजीत राजवंशी के घर कुर्की करने गया था। इस दौरान, लगभग 50 उपद्रवियों ने पुलिस दल पर पथराव किया, जिसमें एएसआइ अरविंद कुमार सिंह, सिपाही गुड्डू, महेश्वर राम, चौकीदार सियासरण, और सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में सिपाही गुड्डू का हथियार और थाना का सरकारी बोलेरो वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ।

इस घटना के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। प्राथमिक में मनोज राजवंशी, रंजीत राजवंशी सीतो उर्फ मिथिलेश राजवंशी, रंजन राजवंशी, कमलेश राजवंशी, विपिन राजवंशी, सुरेश राजवंशी, लाल राजवंशी, नीतीश राजवंशी, सचिन राजवंशी, मोहन राजवंशी, अंजीर राजवंशी, राजू राजवंशी, बंटी राजवंशी सहित अन्य आरोपियों की पत्नी पर प्राथमिक की दर्ज की गई है। वहीं 30 अज्ञात पर भी केस दर्ज की किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अब रिचार्ज वाले को कभी मत बताना अपना असली मोबाइल नंबर! BSNL का ‘कवच’ फीचर बना महिलाओं के लिए डिजिटल वरदान | फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 600 लीटर अवैध शराब के साथ 4 बाइक जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार | गया में खौफनाक वारदात: शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश | तेजस्वी के आरोपों पर LIB का ‘हल्ला बोल’: बेदाग IPS विकास वैभव पर ओछी सियासत बंद करे विपक्ष | संडेशवर के नवीन को मिला विशिष्ट रेल सेवा सम्मान | झारखंड से लाई जा रही 300 लीटर महुआ शराब जब्त. दो बाइक छोड़कर फरार हुए तस्कर | गया में साइबर माफिया पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, बंगाल के 9 नटवरलाल गिरफ्तार | बिहार में राशन वितरण सिस्टम का सर्वर बना ‘कैंसर’: धान रोपाई छोड़ घंटों इंतजार कर रहे गरीब, न मजदूरी मिल रही न राशन | ब्रेकिंग न्यूज़: मतासो में 11 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में पोखर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस | मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला राज, छापेमारी में सिक्सर समेत हथियार बरामद |