मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में प्रेम प्रसंग के बाद शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका पहुंची थाने, कहा शादी नही हुई तो कर लूंगी आत्महत्या

On: Friday, February 23, 2024 4:59 PM

गया के सिविल लाइंस थाना से अतरी थाना पहुंची एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ आवेदन दिया है। उसने बताया कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ 6 वर्षों तक संबंध बनाए रखे। युवती को हाल ही में पता चला कि प्रेमी की शादी फतेहपुर थाना क्षेत्र के भारे गांव में होने जा रही है। युवती ने बुधवार को अतरी थाना में आवेदन दिया था, लेकिन उसे महिला थाना में जाने को कहा गया। युवती ने धमकी दी है कि यदि प्रेमी ने उससे शादी नहीं की, तो वह थाने में ही रहेगी या आत्महत्या कर लेगी।

अतरी थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद के अनुसार, युवती ने बुधवार को आवेदन लेकर थाना पर आई थी लेकिन उसे महिला थाना में जाकर आवेदन देने के लिए बोला गया था। फिर भी नहीं मानी और शुक्रवार को फिर थाना पर आकर न्याय की गुहार लगा रही थी जिसके बाद पुलिस को लड़का के घर भेज गया। पुलिस ने युवक के घर जाकर जांच की है।

युवक की शनिवार को निकलेगी बारात

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निवासी युवती ने बताई की वर्ष 2018 से उसका प्रेम प्रसंग अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ बीघा के रहने वाले एक युवक से चल रहा है। युवक के घर के सभी परिजन इस बात को जानते हैं और परिजनों से मेरी बात भी होती थी। लेकिन इसके बावजूद युवक की शादी कहीं और तय कर दी गई। उन्होंने बताया की शनिवार को यूवक का शादी होना है। युवती ने धमकी दी है कि यदि प्रेमी ने उससे शादी नहीं की, तो वह थाने में ही रहेगी या आत्महत्या कर लेगी। वहीं इस संबंध में निमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार ने कहा कि युवती महिला थाना में केस करने गई है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |